कामदगिरि प्रदक्षिणा मार्ग चित्रकूट की बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने बनेगा प्रस्ताव- ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सतना जिले के प्रवास के दौरान रविवार को चित्रकूट में कामतानाथ की परिक्रमा की। कामतानाथ परिक्रमा के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि मध्यप्रदेश के हिस्से मे आने वाले परिक्रमा मार्ग में बंदरो द्वारा विद्युत की लाईन के तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। 

प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन का अभियान 24 अगस्त से ऑनलाइन पंजीयन 23 अगस्त तक

परिक्रमा मार्ग मे उत्तरप्रदेश के हिस्से वाले परिक्रमा पथ की तरह विद्युत लाइन अंडर ग्राउंड कर दी जाये तो इस समस्या का निदान और श्रृद्धालुओं के लिए भी सुरक्षित हो जायेगा। लाईन अंडर ग्राउंड होने से मेंटीनेंस का खर्च भी बहुत कम हो जायेगा।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ