बाल संरक्षण के लिए घर-घर पहुँचेगा जागरूकता का संदेश : मंत्री डॉ. यादव

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए जागरूकता का संदेश प्रदेश में घर-घर तक पहुँचाया जायेगा। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। मंत्री डॉ. यादव आज होटल पलाश में यूनीसेफ के माध्यम से आयोजित बाल संरक्षण संबंधी आगाज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहाँ जागरूकता वैन को  झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

मध्यप्रदेश के दो युवा नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश बालकों के संरक्षण के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी भी मध्यप्रदेश से संबंध रखते हैं, जिन्होंने बच्चों के कल्याण से संबंधित सराहनीय प्रयास किए हैं।

प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि महिला-बाल विकास एवं उच्च शिक्षा विभाग मिलकर बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों पर हो रही घटनाओं को आरंभ से ही रोकने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर, अपर संचालक महिला-बाल विकास आर.पी. रमनवाल, यूनीसेफ के प्रतिनिधि लॉलीचेन पी. जोसेफ, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में यूनीसेफ के अधिकारी ऑनलाइन भी जुड़े।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ