दोनों के बीच चल रहा था विवाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 


झांसी के थाना नवाबाद की राजपूत कालोनी के निवासी संतोष ने पत्नी के मायके जाने पर नाराज होकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उसका फंदे में लटका शव देख हैरान हो गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने किसी तरह बीच बचाव कर के मामला शांत करवाया था। इसके बाद बुधवार को पत्नी मायके चली गई। इस बात से संतोष काफी नाराज चल रहा था। परिवार के दूसरे लोग अपने कामकाज में व्यस्त हो गए। अगले दिन उसने कमरे में फांसी लगा ली। युवक के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ