बुंदेली कलाकारों का लखनऊ में सम्मान, बढ़ा जिले का मान

 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में.

बुंदेली कलाकारों का लखनऊ में सम्मान, बढ़ा जिले का मान

महोबा,

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुति किए। महोबा के नवरस म्यूजिकल ग्रुप के लोगों ने भी आल्हा गायन और बुंदेली विधाओं की शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें मुख्य सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह दौरान आल्हा गायक शरद अनुरागी व जितेंद्र चौरसिया ने साथी कलाकारों के साथ आल्हा गायन की प्रस्तुति की। साथ ही योगी जी जैसो न कोनऊ धर्म धुरंधर ज्ञानी प्रदेश में...गीत की प्रस्तुति का सभी का मन मोह लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ