Banner

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करुणाधाम आश्रम में दर्शन किये


 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में दर्शन किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्रम परिसर में महालक्ष्मी जी और गणपति महाराज की प्रतिमा पर नमन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्रम में स्वामी सुदेश शांडिल्य जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ