चित्रकूट में नगर पंचायत के कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन दुकानदारों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। ताजा मामला गुप्त गोदवारी का है, जहां गुप्त गोदावरी की व्यवस्था के प्रभारी ने दुकानदारों के साथ अभद्रता की। साथ ही उनको गालियां भी दी।
बता दें, गुप्त गोदावरी नगर पंचायत का मुख्य धार्मिक स्थान है। यहां औसतन प्रतिदिन 3 हजार श्रद्धालु देश के कोने-कोने से दर्शन करने के लिए आते हैं। रमेश तिवारी गुप्त गोदावरी की व्यवस्था के लिए प्रभारी नियुक्त हैं। शनिवार 30 अप्रैल को सीएमओ विशाल सिंह ने गुप्त गोदवारी पहुंच कर शू-स्टैंड ठेकेदार और गुड्डू गुप्ता के द्वारा सड़क पर रखे तख्त को हटवाकर गमले रखवाए।
सीएमओ के वहां से जाते ही प्रभारी ने तख्त को वापस सड़क पर रखने दिया। इससे नाराज एक अन्य दुकानदार ने भी कुर्सी सड़क पर रख ली। बस इसी बात से नाराज होकर प्रभारी रमेश तिवारी ने उसके ऊपर गालियों की बौछार कर दी और देख लेने की धमकी दी। यही नहीं कुर्सी उठा कर दुकानदार पर मारना चाहा, लेकिन एक अन्य कर्मचारी ने बीच बचाव कर रोक लिया। प्रभारी के साथ ललित रिछारिया जो नगर पंचायत में राजस्व शाखा में आरआई हैं, उन्होंने भी दुकानदार को गालियां दी
साभार- भास्कर

0 टिप्पणियाँ