यूपी सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य आज सहारनपुर में होगी। बेबी रानी मौर्य 20 से 21 जून तक सहारनपुर में रहेगी। वह पहली बार सहारनपुर में आ रही है। वह कल यानी 21 जून को सहारनपुर में होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होगी। यहीं से लोगों को संबोधित करेंगी।
दो साल से नहीं हुआ सामूहिक योग
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम किया जाता है। लेकिन लेकिन पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। इसलिए जिला प्रशासन ने योगाभ्यास कार्यक्रम को बड़े स्तर से निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम यूपी के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है। जहां पर कोई न कोई जनप्रतिनिधि या मंत्री पहुंचकर अपने हाजिरी लगाएंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम
योगी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य आगरा से दोपहर 12 बजे शासकीय वाहन UP-32BG-3354 से रवाना होंगी। जो शाम 6.30 बजे सहारनपुर पहुंचेंगी। 20 जून को वह सर्किट हाउस में विश्राम करेंगी। 21 जून को वह सुबह 6 बजे सर्किट हाउस से योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी। 6.15 बजे वह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होगी। 7.15 बजे वह सर्किट हाउस वापस पहुंचेंगी। 12 बजे जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर एक बजे वह अपने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेगी और शाम पांच बजे अपने शासकीय वाहन से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो जाएंगी।
साभार- भास्कर
0 टिप्पणियाँ