महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में नैनी जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले में तीन जुलाई की तिथि तय की है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
इसके पहले मामले की सुनवाई दूसरी पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया था लेकिन पीठ ने सुनवाई से अपने को अलग कर लिया था और मामले को दूसरे न्यायमूर्ति को नामित करने के लिए मुख्य न्यायमूर्ति के पास भेज दिया था। मंगलवार को दूसरी कोर्ट के समक्ष मामला सूची पर आ ही नहीं सका। इस वजह से उसमें सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि तय कर दी गई।
विधायक निधि गबन मामले में मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी पर टला फैसला
मुख्तार पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक परिचित के जरिए स्कूल खुलवाने के नाम पर विधायक निधि में गड़बड़ी की है।
मुख्तार पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक परिचित के जरिए स्कूल खुलवाने के नाम पर विधायक निधि में गड़बड़ी की है।
विधायक निधि गबन के मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी पर मंगलवार को फैसला टल गया। संभावना है कि कोर्ट एक-दो दिनों में अपना फैसला सुनाएं। इसके पहले मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी।
कोर्ट ने अपनी पिछली सुनवाई में फैसला सुरक्षित कर लिया था और 31 मई को सुनाने के लिए कहा था। मंगलवार के दिन कोर्ट ने फैसला सुनाने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसके लिए कोई तिथि तय नहीं बताई। इसकी वजह से यह कहा जा रहा है कि मामले में एक-दो दिन में फैसला आ सकता है।
साभार- भास्कर

0 टिप्पणियाँ