चित्रकूट में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को रफ्तार मिलेगी। गुरुवार को नगर पालिका परिषद ने 5 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि विस्तारित क्षेत्र में भी कूड़ा गाड़ियां घर-घर जाएंगी और कूडा कलेक्शन करेंगी।
स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार होगा। जनता से अपील कर कहा कि नगर पालिका के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करें। नगर को साफ-सुथरा रखने में मदद करें। कूड़ा करकट नालियों और सड़क पर न फेंकें। जब गाड़ियां आपके द्वार जाएं तो अपने घरों का कूड़ा गाड़ियों में ही दें। इस दौरान एसडीएम पूजा यादव, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता और ईओ राम अचल कुरील आदि मौजूद रहे।
सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव, स्वच्छता समन्वयक शिवा कुमार सभासद, मुन्ना लाल गुप्ता, अनुज निगम, वरिष्ठ लिपिक ज्ञान चंद गुप्ता, प्रवीण सक्सेना, राजेन्द्र राम, सुभाष गुप्ता, ज्ञानेन्द्र पाठक, अब्दुल अहमद, अभिषेक कुमार, अंकित जायसवाल ,शिव कुमार, दीपक सिंह, गुफरान खान, बसंत लाल यादव, गौरव श्रीवास्तव, फैजल,कौशल, इलियास युसूफ,अब्दुल अहमद, लव कुश अशरफ खान, कर्म उत्तम सिंह, धीरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, रवि, ज्ञानेंद्र, अब्दुल सलीम, धनपत लाल आदि रहे।
साभार- भास्कर

0 टिप्पणियाँ