Banner

Panna News: पहाड़ी की गुफा में छिपा था तेंदुआ, वन विभाग टीम ने बेहोश कर पकड़ा

 उत्तर वन मंडल के वन परिक्षेत्र अजयगढ़ के अंतर्गत सिमरा गांव के पास पहाड़ी की गुफा में छि‍पे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बेहोश कर सुरक्षित पकड़ लिया। इसे पिंजरे में बंद कर अजयगढ़ लाया गया। तब जाकर ग्राम के लोगों ने राहत राहत की सांस ली।



वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह नर वयस्क तेंदुआ लगभग 12 से 13 वर्ष का है। तेंदुए को वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश प्रजापति अजयगढ़ वन अमले की की देखरेख में मुकुंदपुर भेजा गया है। मालूम हो कि गत दिवस खेत में सिंचाई करने गए किसान के ऊपर इस तेंदुए ने आक्रमण कर दिया था जिससे वह किसान घायल हो गया था। लोगों के आ जाने के बाद तेंदुए को भागना पड़ा था बमुश्किल उसकी जान बच पाई थी। घायल किसान जिला अस्पताल पन्ना में इलाजरत है।

जैसे ही किसी बड़े जंगली जानवर द्वारा किसान पर हमला किया गया तो इस बात की सूचना उत्तर वन मंडल के डीएफओ पुनीत सोनकर को रेंजर द्वारा दी गई थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बांधवगढ़ व पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम सहित उत्तर वन मंडल के अमले को भी तेंदुए की तलाश करने के लिए लगाया गया था।

इस कार्य में ग्रामीणों की भी मदद ली गई थी। जैसे ही बीती रात सूचना मिली कि गांव के ही तालाब के पास तेंदुए को देखा गया है तो पूरी वन विभाग की टीम पास की ही पहाड़ी में उसकी तलाश करने के लिए जुट गई। टीम द्वारा तेंदुए को पहाड़ी की एक गुफा में ढूंढ निकाला गया और गन के द्वारा बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर सफलतापूर्वक उसे पकड़ लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ