Banner

Chhatarpur News: शहर की सूरत बिगाड़ने वाला फ्लाईअेवर रद, केंद्रीय मंत्री ने रिंग रोड के लिए पत्र लिखा

छतरपुर शहर की सूरत बिगाड़ने वाला फ्लाईओवर रद करने पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली के महानिदेशक को पत्र भेजा है।



शहर के सबसे मुख्य और चौड़े मार्ग जवाहर रोड पर आकाशवाणी तिराहा से महोबा रोड तक सेतु बंधन योजना से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने फ्लाईओवर स्वीकृत किया था। व्यापारियों, रहवासियों और जनप्रतिनिधियों ने फ्लाईओवर का विरोध किया। नईदुनिया ने लगातार खबर प्रकाशित कर व्यापारियों और रहवासियों की बात जिम्मेदारों तक पहुंचाई। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने फ्लाईओवर के बजाय रिंग रोड के लिए पत्र भेजा है। इससे आने वाले वर्षों में शहर को रिंग रोड की सौगात मिलेगी।

 यहां बता दें, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने जनवरी 2023 में ओरछा में फ्लाई ओवर का भूमि-पूजन किया था। इससे पहले शहर के व्यापारी, छतरपुर सांसद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार से विरोध दर्ज करवा चुके थे। खजुराहो सांसद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी विरोध किया था। व्यापारियों के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों से फ्लाईओवर की उपयोगिता के बारे में पूछा। अधिकारियों ने इसे शहर के हित में नहीं बताया था। इसके साथ ही अधिकारियों ने कह दिया था अब फ्लाईओवर नहीं बनेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ