Banner

Hamirpur News: रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द, बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

 हमीरपुर। होली के त्योहार को लेकर बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। त्योहार के चलते सभी रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। गुरुवार से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।



हमीरपुर डिपो में 57 बसों का बेड़ा है। इससे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, पड़रौना, बांदा, राठ, चित्रकूट, महोबा समेत अन्य रूटों पर बसें संचालित हैं। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। त्योहार को लेकर कामगार अपने घर लौट रहे हैं।

एआरएम आरके जैन ने बताया कि दिल्ली, लखनऊ, कानपुर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। पहले से औसतन चार हजार यात्री सफर कर रहे थे। अब यह संख्या पांच हजार पहुंच गई है। गुरुवार से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जहां की सवारियां अधिक होंगी डिपो से तत्काल बस को रवाना किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ