Banner

आधार कार्ड सुधार के नाम पर अवैध वसूली

आधार कार्ड सरकार की नागरिकता और सरकारी की विभिन्न योजनाओं के लिए अनिवार्य कर दिया है लेकिन उसे बनवाने और सुधार कराने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फ्री में सुधार होने वाले काम के आधार केंद्र संचालक हजारों रुपए वसूल रहे है।

Bundelkhand News


टीकमगढ़. आधार कार्ड सरकार की नागरिकता और सरकारी की विभिन्न योजनाओं के लिए अनिवार्य कर दिया है लेकिन उसे बनवाने और सुधार कराने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फ्री में सुधार होने वाले काम के आधार केंद्र संचालक हजारों रुपए वसूल रहे है। जबकि यह वसूली तहसील कार्यालय के पीछे, लोकसेवा केंद्र, अस्पताल और डाकघर के साथ बैंकों के केंद्रों में हो रही है। इस अवैध वसूली की रोक के लिए ई- गवर्नेस विभाग सामने नहीं आ रहा है। जिसके कारण आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


नगर और जिले में आधार कार्ड केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर आधार कार्ड सुधार के कोई नियम और शर्ते नहीं लिखी है। जिसके कारण आधार केंद्र संचालक जीरो से ५ वर्ष तक के नवीन आधार कार्ड, जीरो से १७ वर्ष तक के नवीन आधार कार्ड, जीरो से १५ वर्ष तक के आधार कार्ड अपडेट, फुल अपडेट आधार कार्ड, पता सुधार, जन्मतिथि सुधार, नाम और जाति सुधार के नाम पर सैकड़ों को हजारों रुपए आम जनों से वसूले जा रहे है। मामले की शिकायत के लिए कोई संंपर्क भी नहीं है। जिसके कारण आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नाम और जाति सुधार पर लिए गए रुपए

उपभोक्ता रोशनी रैकवार ने नाम सुधार करवाया है। जिससे ९५० रुपए लिए गए है। पूनम अहिरवार की नाम के पीछे जाति लिखी गई है। आधार केंद्र संचालक ने उससे ७०० रुपए ले लिए है। राजबेटी केवट और नीता यादव का नया आधार कार्ड बनाया गया है। उससे २०० रुपए लिए है। इसके साथ ही १०० रुपए से लेकर २००० रुपए वसूले जा रहे है। जबकि आधार कार्ड सुधार, अपडेट के साथ मोबाइल नंबर दर्ज कराने की फीस ५० रुपए से लेकर १०० रुपए है। उसके बाद आधार केंद्र संचालक आमजनों से हजारों रुपए वसूल रहे है।

सुधार की फिक्स राशि से अधिक ले रहे आधार केंद्र संचालक रुपए

नगर में तहसील के पीछे दो आधार केंद्र, लोक सेवा केंद्र, नगरपालिका, निजी बैंक, पोस्ट ऑफिस, सर्किट हाउस, जनपद पंचायत कार्यालय के साथ अन्य केंद्रों पर आधार कार्ड बनाए जा रहे है। जीरो से ५ वर्ष तक के नवीन आधार काड फ्री, जीरो से १७ वर्ष तक के नवीन आधार कार्ड फ्री, जीरो से १५ वर्ष तक के आधार कार्ड अपडेट फ्री, फुल अपडेट आधार कार्ड में १०० रुपए, मोबाइल नंबर दर्ज कराने में ५० रुपए, पता सुधार में ५० रुपए, जन्मतिथि सुधार में ५० रुपए, नाम और जाति सुधार में ५० रुपए सरकार द्वारा तय राशि की गई है। लेकिन आधार केंद्र संचालकों द्वारा २०० रुपए से लेकर २००० रुपए तक लिए जा रहे है।

इनका कहना

आधार केंद्रों की पहले भी शिकायतें आई है। जिसकी जांच के लिए जाना है। कल ही आधार केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आधार केंद्रों की जांच करने के लिए जा रहा था, लेकिन उपभोक्ता नहीं मिलने के कारण लौट आया था।
पुष्पेंद्र तिवारी, प्रबंधक, ई-गवर्नेस टीकमगढ़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ