Banner

MP चुनाव 2023 लाइव: सतना में पीएम मोदी, सीएम शिवराज, राज्यपाल के साथ शानदार कार्यक्रम

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: पीएम मोदी आज सतना के चित्रकूट (Bundelkhand) में एक गैरराजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम शिवराज और राज्यपाल भी उनके साथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Bundelkhand news


जयवर्धन सिंह ने भरा नामांकन
गुरुवार को राघौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी जयवर्धन सिंह ने अपने पिता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने  विधानसभा चुनाव के माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। गुना में कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर बयान देते हुए कहा है कि इस बार कांग्रेस ऊपर से नीचे तक नहीं बल्कि नीचे से ऊपर तक चुनाव लड़ेगी। दिग्विजय ने बताया कि कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों को उनके गृह क्षेत्र वाला बूथ जिताने की जिम्मेदारी दी जाएगी। बकायदा नाम लिखे जाएंगे और पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी।

उमा भारती ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी
मध्य प्रदेश (Bundelkhand) में 2003 में भाजपा को सत्ता के शिखर पर ले जाने वाली उमा भारती ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली हैं। वह शुक्रवार को हिमालय के लिए निकल जाएंगी। कुछ दिन बद्री-केदार पर रहेंगी। इस दौरान आत्मचिंतन करेंगी कि 2003 में लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस को ध्वस्त किया था, उनमें से कितने पूरे हुए।

पंजाब के मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ फ्लॉप 
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान महाराजपुर विधानसभा से आप आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामजी पटेल का नामांकन भरवाने गुरुवार को नौगांव पहुंचे थे। जहां रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने शहर के मुसाफिर खाना चोराहे पर लोगों संबोधित किया। इस दौरान वे भाजपा सरकार पर गरजे। इसके बाद उनका रोड शो आगे बढ़ा लेकिन भीड़ कम होने से गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री ने रॉड शो खत्म कर दिया। बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महाराजपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनाए गए रामजी पटेल  का नामांकन भरवाने नौगांव आए हुए थे।

खजुराहो से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे पीएम 
स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे, जहां से वह चित्रकूट (Bundelkhand) के लिए हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:55 मिनट पर रवाना होंगे। 1:40 मिनट पर मोदी चित्रकूट पहुंचेंगे, वे 1:45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय भी पहुंचेंगे। इसके बाद जानकी कुंड अस्पताल (मध्य प्रदेश) परिसर में स्थित अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी परिसर में ही स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।

MP Election 2023: पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने भरा नामांकन
धार जिले की मनावर विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद रंजना बघेल ने बागी रुख अपना रखा है। उन्होंने गुरुवार को भाजपा व निर्दलीय रूप से दो नामांकन पत्र जमा किए। इस दौरान पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने मेला मैदान से शक्ति प्रदर्शन करते हुए मनावर नगर के प्रमुख मार्गों से समर्थकों के साथ विशाल रैली निकाली। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

जो भाजपा की नाव में सवार है वही पार लगेगा: कैलाश विजयवर्गीय
वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। यहां उन्होंने इस बात का भरोसा जताया कि मध्य प्रदेश (District Of Bundelkhand) में एक बार फिर दो तिहाई बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी बनाने जा रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता बीजेपी की नाव पर सवार है, वही पार लगेगा बाकी की नाव डूब जाएगी। कैलाश विजयवर्गीय ने बैढ़न के रामलीला ग्राउंड पर एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया।

इस दौरान सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी और काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विजयवर्गीय ने मंच से इस बात का ऐलान किया कि भारतीय जनता पार्टी ही है जो प्रदेश में विकास कार्यों को गति दे सकती है। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश (Bundelkhand Heritage) के अगले मुख्यमंत्री के बारे में कहा है कि अभी कोई भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और दावेदार नहीं है, जिसे विधायक चाहेंगे वही पार्टी के संविधान के मुताबिक मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ