Banner

पुष्प वाटिका का मंचन - रामलीला देखने के लिए भीड़ जुट रही

रामलीला में पुष्प वाटिका का मंचन, रामलीला देखने के लिए जुट रही भीड़

Bundelkhand News

महोबा। रामलीला में कलाकारों के द्वारा पुष्प वाटिका का मंचन किया। रामलीला देखने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। रामलीला में जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

डाक बंगला मैदान में 128 साल पुराने रामलीला में पुष्प वाटिका का मंचन हुआ। ऋषि विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी पहुंचे। जहां गुरु विश्वामित्र का आदेश लेकर राम और लक्ष्मण नगर भ्रमण के लिए गए तो नगरवासी उनके सुंदर रूप को देखकर मोहित हो गए। नगर दर्शन के बाद राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के पास पहुंचे और पुष्प वाटिका से पूजा के लिए पुष्प लाने को कहा। पुष्प वाटिका में उस समय सीता जी अपनी सखियों के साथ पूजन के लिए पुष्प लेने के लिए गईं थी जहां श्रीराम सीता को देखते है। राजा जनक सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने की शर्त रखते हैं। दूर दराज से आए राजा धनुष को हिला भी नहीं पाते।

रामलीला न्यास के वीरेन्द्र मोहन तिवारी, मनोज तिवारी, रामलीला समिति के महेश्वरी दीन तिवारी, इंजीनियर मनोज तिवारी, संगीताचार्य अबोध सोनी, अर्पित रंजन, महेन्द्र अवस्थी, शरद अनुरागी, संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे। रामलीला के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

पर्दे में रामलीला का प्रसारण

शहर के डाक बंगला में पर्दा पर रामलीला का प्रसारण किया जा रहा है। इसमें भी भक्तों की भीड़ जुट रही है। देर रात्रि तक रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन की लीलाओं का प्रसारण हो रहा है। पर्देपर रामलीला भी पिछले कई सालों से हो रही है। दशहरा में रावण वध के साथ इस रामलीला का समापन होगा।

#BundelkhandNews  #BundelkhandSamachar #BundelkhandKhabar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ