Banner

पर्यटकों को लुभाएंगी पन्ना की हीरा खदानें और कलिंजर का ऐतिहासिक किला

पर्यटकों को लुभाएंगी पन्ना की हीरा खदानें और आकर्षक बनेगा कलिंजर का ऐतिहासिक किला

Bundelkhand News, kalinjer fort, hari khadane, paryataka, historical fort, kalinjar fort , bundelkhand 24x7


केन्द्र की मोदी सरकार ने ओरछा, खजुराहो और पन्ना के आसपास स्थित ऐतिहासिक स्थलों को हेरिटेज सर्किट में शामिल कर कायाकल्प करने जा रही है। इसकी शुरुआत कलिंजर किले से की जा रही है। शुरुआती चरण में सरकार ने इसके कायाकल्प को  33.17 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थत हीेरे की खदानें

केंद्र की मोदी सरकार ने हेरिटेज सर्किट के तहत खजुराहो के आसपास के अन्य स्थित अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। ओरछा-खजुराहो हेरिटेज सर्किट में पन्ना की हीरा खदानें और विश्व धरोहर खजुराहो के मंदिरों से सटे क्षेत्र के प्राचीन किले जैसे धुबेला, कालिंजिर और अजयगढ़ के ऐतिहासिक किलों को शामिल कर इनकी भव्यता बढ़ाई जाएगी। 

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो का नया मास्टर प्लान 

झांसी-खजुराहो फोरलेन बन जाने के बाद ओरछा से खजुराहो तक का पर्यटन सर्किट शुरू हो गया है। प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों में शामिल होने के खजुराहो के समुचित विकास के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें सैलानियों की सुविधाओं और भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। 

बांदा जिले में स्थत कलिंजर का ऐतिहासिक किला

कलिंजर किले को 33.17 करोड़ मिले 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत विरासत स्थलों के बुनियादी ढांचे विकसित कर रही है। पुरातन भवनों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। देश के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक किलों में शुमार बांदा जिले में 15वीं शताब्दी में बने कालिंजर किले को भी इस योजना के तहत विकसित किया जाना है। केंद्र सरकार ने कलिंजर किले के कायाकल्प को 33.17 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ