Banner

पन्ना: नपा करेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

पन्ना: नपा करेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

Bundelkhand News, panna, napa, developed india, developing inia program, bundelkhand24x7


मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद पन्ना के तत्वाधान में 2 एवं 3 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबध की जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिकपूर गढपाले ने बतलाया कि २ जनवरी को पंचायत भवन कुंजवन में दोपहर १२ बजे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसी तरह 3 जनवरी को जगन्नाथ स्वामी टाउन हाल में सुबह १० बजे एवं गल्ला मण्डी जनकपुर रोड पन्ना में दोपहर 12 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाये जाने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़े -

Hit and run Law : नए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

टीकमगढ़: विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार खटीक


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ