बागेश्वर धाम में कलश यात्रा के साथ बुंदेलखंड महोत्सव का आगाज

छतरपुर स्थित सिद्धतीर्थ बागेश्वर धाम में कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और जयकारे लगाए। 22 से 25 तक दीदी मां के प्रवचन एवं श्री अन्नपूर्णा महायज्ञ शुरू होगा।

सिद्ध माता मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो सभी मंदिरों से होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। ढोल नगाड़े तथा बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु कलश ली थीं। सिर पर पुराण रखकर यजमान और पंडित चल रहे थे। युवा श्रद्धालु भगवा ध्वज लहरा रहे थे। कलशयात्रा में देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए। 

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की माताजी ने कलश यात्रा और पुराणों की आरती की। मौके पर यज्ञ पुरोहित राजा पांडेय, धीरू महाराज आदि शामिल रहे। वहीं, विहिप पदाधिकारियों और विधायकों ने बालाजी का आशीर्वाद लिया। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद पांडेय, क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पंवार, विभाग मंत्री प्रखर भट्ट, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज बुंदेला, विधायक रामेश्वर शर्मा, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बागेश्वर धाम में बालाजी से आशीर्वाद लिया। विधायकों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। पीठाधीश्वर ने विहिप के सभी पदाधिकारियों को कन्या विवाह का निमंत्रण दिया। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के बंटी समाधिया ने बताया कि आयोजन में देश और विदेश के शिष्य मंडल के सदस्य शामिल हो रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ