चित्रकूट: तीन दिन से मौसम बदला हुआ है। बदली छाने के साथ ही बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे किसान चिंतित हैं। खेतों में तैयार फसल बचाने की जद्दोजहद में परिवार के साथ जुटे हैं।
गेहूं, चना, अरहर, मसूर और सरसों की फसल तैयार है। किसान कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। आंधी और बदली होने के साथ ही बूंदाबांदी होने से किसान परेशान हैं। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि छह अप्रैल तक मौसम इसी तरह रहेगा। बूंदाबांदी भी होगी। जिन किसानों की फसल पक गई है, वे फसल जल्द काट लें।
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7
0 टिप्पणियाँ