श्रावण अमावस्या मेले के लिए रेलवे की तैयारी, चित्रकूट में 23 से 25 जुलाई तक चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, मेमू सेवा भी बढ़ी

चित्रकूट धाम में श्रावण अमावस्या मेले को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेलवे 23 से 25 जुलाई तक दो मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। साथ ही एक मेमू सेवा को भी चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया गया है।

पहली मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी। और हर छोटे बड़े स्टेशनों में रोकर यह शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 7:25 बजे चित्रकूट से चलकर अगली सुबह 1:00 बजे झांसी पहुंचेगी।

दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन रात 8:10 बजे झांसी से चलेगी। यह हर छोटे बड़े स्टेशनों में रुकते हुए तड़के 3:05 बजे चित्रकूटधाम पहुंचेगी। वापसी में सुबह 4:40 बजे चलकर सुबह 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें बांदा, महोबा, मऊरानीपुर, हरपालपुर समेत 30 से अधिक स्टेशनों पर रुकेंगी।

रेलवे ने गाड़ी संख्या 66613/14 झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया है। कानपुर में एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त रैक स्टैंडबाय रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इसे चित्रकूट भेजा जाएगा।

रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से इन विशेष सेवाओं का लाभ उठाने और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है।

साभार : भास्कर




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ