भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जनपद में 26 व 27 जुलाई को भारी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। डीएम गजल भारद्वाज ने एडवाइजरी जारी की है।
कहा कि पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। पेड़ और टिनशेड के नीचे न बांधे। पशु भी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के नीचे छिपते हैं, जोकि सुरक्षित नहीं हैं। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे और पैर के नीचे सूखी लकड़ी व पत्ते रखें। बारिश के समय बर्तन, कपड़े न धोएं। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, टीवी, कूलर व अन्य वस्तु को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात करने से बचें और जर्जर मकान से दूर रहें।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ