ललितपुर: झांसी से खजुराहो होकर ललितपुर के लिए पांच अगस्त से चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी से मऊरानीपुर, महोबा, खजुराहो होते हुए ललितपुर के लिए पांच अगस्त से स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। यह मेमू प्रायोगिक तौर पर तीन माह के लिए संचालित की जाएगी। ट्रायल सफल होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 


गाड़ी संख्या 1821 स्पेशल मेमू ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रात 8:40 बजे चलकर निवाड़ी, मऊरानीपुर, बेलाताल, कुलपहाड़ होकर महोबा स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी। यहां 15 मिनट के ठहराव के बाद रात 11:40 बजे चलकर सिंहपुर डुमरा होकर खजुराहो स्टेशन पर रात 12:50 बजे पहुंचेगी। यहां 15 मिनट ठहराव के बाद रात 1:05 बजे चलकर दुरियागंज स्टेशन, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, ईशानगर, खरगापुर, सरकनपुर, टीकमगढ़ उदयपुरा, बिरारी होते हुए अगले दिन तड़के 4:55 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01822 ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन ललितपुर स्टेशन से सुबह 5:10 बजे चलकर बिरारी, उदयपुरा, टीकमगढ़, सरकनपुर, खरगापुर, ईशानगर, छतरपुर, दुरियागंज होकर खजुराहो स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी, जहां 15 मिनट के ठहराव के बाद सिंहपुर, डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, बेलाताल, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी होते हुए झांसी स्टेशन पर दोपहर 2:29 बजे पहुंचेगी।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ