भोपाल से लखनऊ-कानपुर को जोड़ेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, हमीरपुर-महोबा में जमीन अधिग्रहण शुरू

कानपुर और भोपाल के बीच प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले एक-दो महीने में शुरू हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से लखनऊ से कानपुर होते हुए भोपाल तक सीधी 4 लेन की सड़क मिलेगी, जिससे यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा।


कानपुर-भोपाल के बीच प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉर‍ि‍डोर (एक्सप्रेस-वे) के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले 1-2 महीने में शुरू हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रॉजेक्ट मैनेजर पंकज यादव ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे को नौबस्ता के पास कानपुर रिंग रोड से जोड़ा जाएगा।

रिंग रोड को उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भी कनेक्ट किया जाएगा। यानि लखनऊ से कानपुर होते हुए भोपाल तक सीधी 4 लेन रोड मिलेगी। कानपुर से महोबा के बीच काम 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

साभार : नवभारत टाइम्स



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ