महोबा के देवालयों में गूंजा बम-बम भोले, शिवभक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

श्रावण मास में भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं ।सुबह से ही देवालयों में भक्तों की भीड़ जुट गई। भक्तों ने बाबा भोले का जलाभिषेक किया। बम-बम भोले से देवालय गूंज उठे । श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।


सोमवार को सुबह से ही देवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया ।शहर के राम कथा मार्ग में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में पूरे माह पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हो रहा है जबकि भक्तों द्वारा मंदिर में विशेष पूजा आराधना की जा रही है।
सुबह से ही महिलाएं परिवार की खुशहाली के लिए भगवान भोले की आराधना करने पहुंची। उधर रामकुंड स्थित उमंगेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग में भी भक्त भोले का अभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि रामकुंड में भगवान श्री राम माता जानकी व लक्ष्मण के साथ वनवास काल के दौरान कुछ समय के लिए रुके थे जिससे यह धरा पावन है। गोरखगिरी में सीता रसोई व रामकुंड भगवान के यहां रुकने की साक्ष्य हैं। यहां दूर-दूर से भक्त भोले की आराधना करने पहुंचते हैं ।देवालयों में हर हर महादेव की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया हैं।

साभार : हिंदुस्तान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ