महरौनी नगर स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय सामूहिक शिवार्चन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार सुबह भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने कंधों पर कांवड़ उठाकर जयघोष किया। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कुंडेश्वर धाम तक शिव जल अर्पित करने के लिए यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा किले के हनुमान मंदिर से चलकर बानपुर चौराहा होते हुए श्री कुंडेश्वर धाम के लिए निकली।
वहीं, ग्राम कुम्हेढ़ी, सैदपुर व निवारी से भक्तों ने पैदल यात्रा प्रारंभ की, जो महरौनी नगर के मुख्य मार्ग इंद्रा चौराहा, बानपुर चौराहा होते हुए प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीकुंडेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने जगह-जगह कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ