झांसी: एक्सपोजर विजिट पर दिल्ली जाएंगे 18 प्रधान, सीखेंगे विकास के गुर

झांसी। अपने गांवों के विकास से लेकर प्रबंधन का गुर सीखने के लिए किसान दिल्ली में आयोजित होने वाले एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 18 पुरुष और महिला प्रधानों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सूची और एक्सपोजर विजिट की जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी।




प्रधान अपने गांवों को मॉडल गांव बनाकर उसकी तस्वीर बदलें इसका ज्ञान उन्हें एक्सपोजर विजिट में ेदिया जाएगा। इसमें गांव को स्वच्छ रखने के शौचालय, पीने के पानी के लिए प्रबंध, सड़क, स्ट्रीट लाइट, कचरा निस्तारण आदि की जानकारी इस एक्सपोजर विजिट में दी जाएगी। उन्हें लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे वे अपने क्षेत्र के विकास में और भी बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रधानों को पांच मुख्य मॉड्यूल में ट्रेनिंग दी जाएगी।

साभार : अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ