बबेरू। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस योजना में कक्षा नौ और 10 के छात्रों को 50 हजार और कक्षा 11 व 12 के छात्रों को 75 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं स्व. हरी प्रसाद इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी।
बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकते हैं। बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ