यूपी में गंगा-यमुना का रौद्र रूप, झांसी से चित्रकूट तक जानिए कैसा रहेगा मौसम

इन दिनों यूपी के कई जिलों में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. यमुना, गंगा, रामगंगा, गोमती, शारदा उफान हो गई है. जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी हालात बन गई है. इसी को लेकर मौसम विभाग ने  यूपी के 55 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं बुंदेलखंड के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचा दी है. ऐसे में आइए जानते हैं बुंदेलखंड के जिलों में कैसा रहेगा मौसम.. 

कई दिनों के बाद रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला. आम तौर पर बादल छाए रहें. वहीं एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ी. अगर सोमवार की बता करें तो भारी बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान30°C और न्यूनतम तापमान 24°C बना रहा.

रविवार को मौसम कुछ बदलाव देखने को मिला. भारी बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहें. वहीं सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, मध्यम वर्षा या गरज के साथ तूफ़ान की संभावना है. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की संभावना है.#

मौसम विभाग के मुताबिक, जालौन में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, मध्यम वर्षा या गरज के साथ तूफ़ान की संभावना है. अगर तापमान की बता करें तो अधिकतम तापनाम 29° और न्यूनतम तापमान 26° रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को हमीरपुर के कई इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ी. वहीं सोमवार को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, कुछ बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 28° से लेकर 24° तक रहेगा. 

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन भर आम तौर पर बादल छाए रहें, कुछ बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ी. वहीं सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. अधिकतम तापमान 27° और न्यूनतम तापमान 24° रहने की संभावना है.

साभार : ज़ी न्यूज़


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ