सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. टीकमगढ़ में रविवार को ढाई इंच बारिश होने की वजह से सड़के लबालब भरी नजर आईं. अब छतरपुर निवाड़ी में भी अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है.
सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में पिछले तीन दिन से लोगों को भारी बारिश से राहत मिली. हालांकि, रिमझिम बारिश होती रही. वहीं, आसमान में बदल अभी भी डेरा जमाए रहे. अब मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर सहित सागर जिले में बारिश की संभावना जताई है.
मध्यम तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं पर 4 इंच तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है.
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केंद्रों में दर्ज बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में एक जून से 4 अगस्त की सुबह तक कुल 792.9 मिमी यानी 32.2 इंच औसत बारिश दर्ज की गई,
इसमें सबसे ज्यादा 1066 मिमी राहतगढ़ और 1021.1 देवरी में हुई है. इसके अलावा सागमौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी दिखाई देने लगा है. इसमें सर्दी जुकाम और वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. स्वास्थ्य विभाग में सावधान रहने की अपील की है.र में 620, जैसीनगर में 717.9, बीना में 671.8, खुरई में 858.7, मालथौन में 713, बंडा में 689, शाहगढ़ 742.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
स्वास्थ्य विभाग ने मुंह पर मास्क लगाने संक्रमित व्यक्तियों से दूर रहने बार-बार हाथ धोने और बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की है.
इधर, कृषि विभाग में अभी किसानों से अपनी फसल की निगरानी करने की एडवाइजरी दी है. क्योंकि, इस मौसम में खरीफ फसलों पर कीट व्याधि के अटैक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है और यह पूरी तरह से फसली चौपट कर देते हैं.
खास करके मक्का सोयाबीन की फसल में इस समय इल्ली का प्रकोप देखने को मिल रहा है. दिन से बचाव के उपाय करना भेजो जरूरी है. साथ ही जिनकी मक्का 40 से 45 दिन की हो गई, वह दूसरी डोज के रूप में उड़िया में स्प्रे करवा सकते हैं
साभार : न्यूज़ 18

0 टिप्पणियाँ