बांदा: भागवत प्रसाद की टीम ने सीबीएसई क्लस्टर में जीता स्वर्ण पदक

बांदा। हरदोई में दो से चार अगस्त तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर खेलों में शहर के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी स्कूल की टीम ने अंडर-14 में कबड्डी का स्वर्ण पदक जीता। टीम की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई है।



टीम में शामिल रितेश, आयुष, युवराज, स्वतंत्र, अर्नव, ऋतुराज, अंकित, आद्यंत, विकास, आदित्य, पीयूष, आदर्श, अरविंद, विष्णु व अनुज ने बताया कि सोमवार को लखनऊ की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों ने इस सफलता को तीन वर्ष की कठिन मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण का फल बताया। कहा कि अब सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।

टीम की सफलता पर कोच वेद प्रकाश, उदय कुमार, तौफीक अहमद, रितु गुप्ता, खुशी गुप्ता ने हर्ष जताया। प्रबंधक अंकित कुशवाहा ने कहा कि जीत छात्रों की लगन, कोचों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोग का प्रतीक है।

साभार : अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ