जहाँ नक्काशी सुनाती है इतिहास की कहानी


खजुराहो का लक्ष्मण मंदिर, 10वीं सदी में चंदेल वंश के राजा यशोवर्मन द्वारा निर्मित, बुंदेलखंड का एक प्रमुख विष्णु मंदिर है जिसे वैकुंठ विष्णु को समर्पित किया गया था। यह मंदिर अपनी नक्काशीदार वास्तुकला और उत्कृष्ट मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है। इसकी दीवारों पर सुरसुंदरियों, देवी-देवताओं, पौराणिक कथाओं और दैनिक जीवन के दृश्य बारीकी से उकेरे गए हैं, जो उस समय की सांस्कृतिक और धार्मिक समृद्धि को दर्शाते हैं। यह खजुराहो के पश्चिमी समूह के मंदिरों में शामिल है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होने के साथ, यह चंदेल काल की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है।


 अधिक जानकारी के लिए विज़िट करेंBundelkhand24x7


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ