रक्षाबंधन का पर्व ०९ अगस्त को मनाया जायेगा। मुख्यालय शाहनगर बाजार में रंग बिरंगी राखिंयां और बहन एवं भाई के प्यार भरे रिश्तों से सजे रक्षा बंधन पर्व के लिये बजार पूरी तरह तैयार है।
शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव ने भी कस्बे में भीङ भाङ को देखते हुये पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर रखा है। जिससे महिलाओं को खरीददारी मे कोई परेशानी न बने बजार में कुंदन, चंदन एवं रूद्राक्ष की राखियां बहनों को लुभा रहीं हैं। बच्चों को ङिजाइयनदार राखियां खूब पसंद आ रहीं है। राखी विक्रेता जितेन्द्र गुप्ता ने बताया की चांदी की राखी की मांग इस बार आकर्षण का केन्द बनी हुई है हालाकि अभी तो मंदी है पर दो चार दिन बाद मार्केट में तेजी के असार दिखाई देंगे।
साभार : भास्कर हिंदी

0 टिप्पणियाँ