बांदा: मंदाकिनी पुल और खोह ओवरब्रिज के निर्माण की मांग

चित्रकूट। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने एनएच मार्ग पर भरतकूप से पुलिस लाइन खोह तक बीच में डिवाइडर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि मंदाकिनी नदी में पुल व खोह ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराएं।

बैठक में डीएम ने कहा कि जिस स्थान पर तीन या तीन से अधिक मौत होती हैं, वहां की सड़कों की जांच कराएं। साथ ही रोड सेफ्टी पॉलिसी, ब्लैक स्पॉट, इन्फोर्समेंट के अंतर्गत बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करना, गलत साइड में वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग सहित अन्य बिंदुओं पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों एवं विद्यालयों में प्रतियोगिता, नाटक आदि से जागरूक करें। बैठक में एडीएम उमेश चन्द्र निगम, सीओ मऊ यामीन अहमद, एक्सईएन पीडब्लूडी अखिलेश कुमार, डीआईओएस रविशंकर, पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ