चरखारी (महोबा)। झीलों के शहर चरखारी में स्थित ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास की संभावना तेज हो गई है। बुधवार को पर्यटन निदेशालय लखनऊ से आई टीम ने मंगलगढ़ किले का निरीक्षण किया। इस दौरान किले के इतिहास और भविष्य में पर्यटन विकास की संभावना को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई।
उत्तर प्रदेश पर्यटन निदेशालय के सलाहकार एसके दुबे अपनी टीम के साथ चरखारी पहुंचे। उन्होंने एसडीएम डाॅ. प्रदीप कुमार और पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव के साथ मंगलगढ़ किले का निरीक्षण किया। इस दौरान मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास की संभावना, किला की वर्तमान स्थिति, किला के अभिलेखों में स्वामित्व, पर्यटन अवस्थापना, भूमि की उपलब्धता, पर्यटकों के रहने व आवागमन आदि के बारे में जानकारी जुटाई गई। पर्यटन विकास को लेकर काफी देर तक मंथन किया। निदेशालय की टीम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। ताकि, यहां जल्द पर्यटन विकास का काम शुरू हो सकें। इस मौके पर नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी, पालिका लिपिक अय्यूब खान, सौरभ सक्सेना, तेजप्रताप, कानूनगो सत्यप्रकाश राठौर, लेखपाल लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ