झांसी समाचार: स्पेशल मेमू ट्रेन का ओरछा में भी ठहराव शुरू

झांसी। झांसी से ललितपुर के लिए शुरू की गई स्पेशल मेमू ट्रेन को ओरछा में भी रुकेगी। बृहस्पतिवार से इसकी शुरूआत भी कर दी गई है। झांसी स्टेशन से रात 8.30 बजे चलकर यह ट्रेन 8.45 बजे ओरछा पहुंचेगी। हालांकि पहले दिन यह ट्रेन यह ट्रेन 24 मिनट की देरी से झांसी से रवाना हुई और ओरछा 15 मिनट देरी से पहुंची। यहां ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही।

पर्यटन नगरी ओरछा में लगातार ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जा रहा है। 5 अगस्त से झांसी से महोबा, खजुराहो के रास्ते ललितपुर तक मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। यह ट्रेन तीन माह के लिए प्रायोगिक तौर पर चलाई जा रही है और 5 नवंबर तक चलेगी। पहले जारी समय सारिणी में ओरछा स्टेशन का ठहराव शामिल नहीं था, लेकिन क्षेत्रवासियों की मांग के बाद अब ओरछा में भी ट्रेन रुकेगी। इससे पहले ओरछा में इंटरसिटी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस के स्टॉपेज शुरू किए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार से इस ट्रेन का का स्टापेज यहां शुरू भी कर दिया गया है। दो मिनट का ठहराव रहेगा। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1.45 बजे ओरछा पहुंचेगी। यहां भी दो मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल ट्रेन के संचालन क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी, तो वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ