चित्रकूट। भदई अमावस्या मेले में मालवाहक बड़े वाहनों के आने-जाने पर 21 से 25 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा। इन दिनों में भारी वाहनों के निकलने के लिए वैकल्पिक मार्ग बताए गए हैं।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भदई मेले के दौरान भरतकूप क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से लेकर लोढ़वारा मोड़ और देवांगना घाटी के मप्र सीमा तक रोक रहेगी। बेड़ी पुलिया चौराहा से निर्मोही अखाड़ा तक, शिवरामपुर तिराहा से पर्यटक तिराहे तक, लैना बाबा तिराहे से संग्रामपुर तिराहे खोही तक और एमपी बार्डर तक रोक रहेगी। भरतकूप तिराहे से रामशैया संग्रामपुर तिराहे तक 21 से 25 अगस्त तक बड़े वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान जरुरी सामग्री वाले मालवाहक वाहनों के आने जाने पर छूट दी गई है।
यातायात प्रभारी शैलेद्र सिंह ने बताया कि इन मार्ग के वाहनों को निकलने के लिए रूट परिवर्तन किया गया है। इसमें प्रयागराज व कौशांबी से बांदा जाने वाले वाहन बोड़ी पोखरी से राजापुर होते हुए कौशांबी व बांदा जाएंगे। सतना की ओर जाने वाले वाहन बोड़ी पोखरी चौराहा से होते हुए मारकुंडी तिराहा मानिकपुर, इटवा डुडैला होते हुए एमपी सीमा में प्रवेश करेंगे। बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन बबेरू कमासिन राजापुर हुए प्रयागराज जाएंगे। एमी सीमा क्षेत्र में जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन धनुष चौराहा होते हुए देवांगना घाटी होते हुए एमपी सीमा जाएंगे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ