कोंच। कस्बे में गुरुवार को कारस देव बाबा व सूर्यपाल बाबा की स्थापना को लेकर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरके।
नगर के ब्लॉक के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप से शोभायात्रा शुरू की गई, जो जालौन रोड पर स्थित सूरज जान महाविद्यालय के पास पहुंची। वहां पर कारस देव बाबा व सूर्यपाल बाबा की स्थापना के लिए एक मंदिर बनाया गया है। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना की गई। देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजन मलखान यादव, सूरज जान के प्रबंधक अंकुर यादव, सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव, पप्पू यादव, रवींद्र कुमार, अजीत यादव, ब्रजेंद्र यादव, अमित यादव, बलवीर दाऊ, सचिन, संजू, आशुतोष, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ