पहाड़ी क्षेत्रों से झांसी की ओर मानसून के लौटने से आज और कल भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार से मानसून दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों से मानसून फिर बुंदेलखंड की ओर शिफ्ट होगा। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को जमकर वर्षा हो सकती है। बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। बादलों की आवाजाही के बीच शाम को ठंडी हवा चली।
अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में भी झांसी का दिन और रात का पारा सबसे कम रहा।
साभार : अमर उजाला
0 टिप्पणियाँ