बुंदेलखंड से मानसून अब फिर दक्षिण की ओर चला गया है। ऐसे में इस हफ्ते तेज बारिश के आसार कम है। मौसम विभाग का कहना है कि बीच-बीच में छिटपुट बारिश हो सकती है।
सोमवार को सुबह झांसी में हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण ठंड बना हुआ था। मगर दोपहर में आसमान से बादल छंटते ही धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों का पसीना छूटता रहा। दिनभर में करीब पांच मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब मानसून बुंदेलखंड से दक्षिण राज्यों की ओर चला गया है। ऐसे में आगामी चार-पांच दिन बहुत तेज वर्षा की उम्मीद नहीं है। हल्की-फुल्की बारिश जरूर हो सकती है।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ