Lalitpur : तीन सितंबर से शुरू होगी विमानों की शोभायात्रा


श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने जलविहार पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं।समिति की बैठक सुम्मेरा तालाब स्थित हनुमान मंदिर तखत घाट पर की गई।



बैठक में अगले माह तीन सितंबर को जलविहार पर्व परंपरागत श्रद्धा व उत्साह से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सौंपी गई। बताया कि तीन सितंबर को श्रीरघुनाथजी मंदिर चौबयाना से शाम पांच बजे से सभी के विमानों की शोभायात्रा शुरू होगी जो रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए सुम्मेरा तालाब पहुंचेगी। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी, जिसमें भगवान बांके बिहारी का सुम्मेरा तालाब के घाटों पर पवित्र गंगाजल से जलविहार मंत्रोच्चार के साथ कराया जाएगा। जल अभिषेक के बाद यहां भव्य महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद विमान उठकर यहां से भक्तों के दर्शनों के लिए रामलीला मैदान में कुछ समय के लिए विराजमान किए जाएंगे। विमानों की यात्रा सावरकर चौक होते हुए कटरा बाजार में गणेश झांकी स्थल पर पहुंचेगी, यहां आरती के बाद यात्रा घंटाघर स्थित जगदीश मंदिर व थानेश्वर मंदिर के सामने पहुंचेगी, जहां महाआरती की जाएगी। इसके बाद विमान अपने देवालयों में वापस रवाना होंगे। बैठक में अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, डॉ. प्रबल सक्सेना, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, अमित तिवारी, जगदीश पाठक, चंद्रशेखर राठौर, भरत रिछारिया, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, अवधेश कौशिक, मुन्नालाल त्यागी आदि उपस्थित रहे।


साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ