Mahoba : 3.40 करोड़ से 85 ग्राम पंचायतों में बनेंगी लाइब्रेरी

महोबा। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से जनपद की 85 ग्राम पंचायतों में 3.40 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही लाइब्रेरी तैयार करने का काम शुरू होगा। ताकि, ग्रामीणों को पुस्तकों के अध्ययन का बेहतर माहौल मिल सके।


शासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में कुल 274 ग्राम पंचायतें हैं। यह लाइब्रेरी गांवों के पंचायत भवनों में तैयार की जाना है। प्रथम चरण में जिले में 85 लाइब्रेरी तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक लाइब्रेरी चार लाख रुपये की लागत से तैयार होगी। लाइब्रेरी में दो-दो कंप्यूटर, पुस्तकें, बड़ी स्क्रीन की एलईडी, इंवर्टर, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जाएगी। उधर, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा का कहना है कि जल्द ही लाइब्रेरी तैयार किए जाने का काम शुरू होगा। कंप्यूटर की आपूर्ति शासन की ओर नामित संस्था यूपी डिस्को की ओर से की जाएगी जबकि किताबों की खरीद जनपद स्तर पर गठित समिति के माध्यम से होगी। पंचायत भवनों में तैयार होने वाली इन लाइब्रेरी में बेहतर पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। इससे युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ