खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के केएलडीपी हाईस्कूल रिवई में मेजर ध्यानचंद की स्मृति पर राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान के तहत कबड्डी, खो-खो और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कबड्डी में ग्रुप-ए की टीम विजेता बनीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
युवा कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विदेशराज कुशवाहा ने मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रुप-ए व ग्रुप-बी टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें ग्रुप-ए विजेता बनीं। टीम के कप्तान अजय कुमार को विजेता का पुरस्कार दिया गया। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ग्रुप-ए विजेता और ग्रुप-बी उप विजेता बनी। मेजर ध्यानचंद पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सौरभ ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में सृष्टि विजेता को पहला और नैंसी को दूसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि प्रबंधक साकेत त्रिपाठी ने कार्यक्रम प्रभारी योगेंद्र सिंह के साथ विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ