महोबा। शहर के अंतरराष्ट्रीय मौन साधना केंद्र के राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन रविवार को मौन साधना, सर्वधर्म समभाव व विश्व एकता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रदेश मौन प्रभारी मेजर हरिनाथ सर्व सिद्ध ने बताया कि सोमवार को योग, भक्ति, वेदांत, प्रवचन, शास्त्रार्थ, गीत-संगीत-भजन व महायज्ञ का आयोजन हुआ। कानपुर के डाॅ. अजीत ओझा ने मौन साधना योग सिद्धि से असाध्य रोगों की मुक्ति का निशुल्क शिविर लगाया। नई दिल्ली केंद्र प्रभारी रमा गुप्ता ने बताया कि विश्व एकता का कार्यक्रम सैकड़ों शंख ध्वनियों के साथ लगातार चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान साधकों ने सर्व सुख शांति, एकता, सफलता के समर्थन में मौन साधना शास्त्रार्थ प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्थानीय केंद्र प्रभारी वियोगी शाश्वत, गोलू आदि मौजूद रहे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ