Mahoba : दही मटकी फोड़कर युवाओं की टोलियों ने दिखाया दमखम

बेलाताल (महोबा)। जन्माष्टमी पर्व को लेकर रविवार को जगह-जगह दही मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ड्योढ़ीपुरा, रघुनाथ मंदिर, धौसा मंदिर, बजरिया आदि स्थानों पर दही मटकी फोड़कर युवाओं की टोलियों ने दमखम दिखाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।


कस्बे के ड्योढ़ीपुरा, रघुनाथ मंदिर में करीब 20 फीट ऊंचाई पर दही मटकी बांधी गई। इसको फोड़ने के लिए ग्वाला बने युवाओं की टोलियां काफी प्रयास करती रहीं। बार-बार असंतुलित होकर नीचे गिरते ग्वालों ने हार नहीं मानी और कई बार प्रयास किए। उल्लास बनाए रखने के लिए दर्शकों ने उनके ऊपर दही फेंका। जब मटकी फोड़ने में ग्वाले सफल हुए तो उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, धौसा मंदिर में भारी भीड़ के साथ युवाओं की ग्वालटोली पहुंची। यहां पर मटकी फोड़ने वाले ग्वालों पर धौसा मंदिर के महंत हरिदास ने नारियल, गुड़, फल लुटाए। इसके बाद परिसर में कुश्ती का आयोजन भी किया गया।

साभार : अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ