सागर में मंगलवार को कहीं-कहीं डेढ़ इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं अगले 24 घंटे के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कहीं-कहीं पर 4 इंच तक बारिश हो सकती है.
सागर में 20 अगस्त से भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन सिस्टम कमजोर पढ़ने की वजह से हल्की तेज बारिश ही हो रही है. रुक-रुक कर बौछारें देखने को मिल रही हैं, जिससे गर्मी से राहत मिली है.
मौसम के नए अपडेट के अनुसार अब 20 नहीं 23 अगस्त से भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं. यह दौर 27 अगस्त तक रहेगा.
जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में भयंकर तेज बारिश देखने को मिली थी जिसे सागर छतरपुर और दमोह में बाढ़ जैसी हालत बने थे कई लोगों का रेस्क्यू तक करना पड़ा था
ग्रामीण क्षेत्रों में तो फिर भी बारिश होती रही लेकिन सागर शहर में एक दिन को छोड़ दिया जाए तो बाकी के 19 दिन तेज बारिश नहीं हुई है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 30 जुलाई से लेकर 19 अगस्त के बीच केवल 10 अगस्त की शाम को 48.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. इसके अलावा बीच के अधिकांश दिन सूखे निकले, तो कुछ दिनों में हल्की-फुल्की बौछारें ही पड़ीं,
मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक का पूर्व अनुमान लगाया है, जिसके अनुसार 23 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान जिले में गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर तो चलेगा, लेकिन कहीं भी तेज बारिश का अनुमान नहीं है.
शहर में अब तक इस सीजन में कुल 727.5 मिली लीटर यानी 28.64 इंच बारिश हो चुकी है. जिले की बात करें तो अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है. जिले में अब तक 36 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि यहां औसत बारिश का कोर्ट 48 इंच है.
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 24.9 डिग्री दर्ज किया गया.
साभार : न्यूज़ 18

0 टिप्पणियाँ