कमासिन/अतर्रा। पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर एसोसिएशन इंडिया एवं यूनियन ग्लोबल इंटेलक्चर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में बीते दिनों नोएडा में शिक्षक सम्मान समाराेह आयोजित किया गया।
इसमें जनपद के दो शिक्षकों को उनके शैक्षिक नवाचारों एवं शैक्षिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। नोएडा के महर्षि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद के राजकीय कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय बदौसा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बलराम दत्त गुप्ता व पीएमश्री कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ममसी खुर्द के प्रदीप कुमार बाथम को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। शिक्षकों को मिले सम्मान पर बीएसए अव्यक्तराम त्रिपाठी, बीईओ ओमप्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने हर्ष जताया है।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ