Jalaun : ट्रेन निरस्त होने से कई ने रद्द की यात्रा, नए यात्री आरक्षण कराने पहुंचे

उरई। पिछले महीने हुई तेज बारिश की वजह से झांसी व कानपुर की ओर से जम्मू, कटरा व श्रीनगर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया। इस वजह से पहले से आरक्षण करने वाले यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वहीं, नवरात्र को लेकर कई यात्रियों ने स्टेशन के टिकट काउंटर पर पहुंचकर मंगलवार को झांसी से जम्मू व कटरा के लिए रिजर्वेशन कराया।

हालांकि सीबीपीएस हरिमोहन शर्मा का कहना है कि अभी दैनिक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन केवल अमृतसर और अंबाला कैंट तक किया गया है। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन मौसम की स्थिति को देखकर जम्मू और कटरा तक किया जा रहा है। जबकि कानपुर की ओर से कुछ ट्रेनों को अमृतसर तक और कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त किया गया है। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि आने वाले नवरात्र में वैष्णो देवी के दर्शन करने कैसे पहुंच पाएंगे। कई यात्रियों ने पहले से ही जाने का प्लान बना लियाथा। ट्रेनों के संचालन न होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सड़क मार्ग से भी जाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। जिसकी वजह से यात्री परेशान है। जो साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उनमें जगह नहीं मिल रही है।

साभार : अमर उजाला



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ