Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया रक्तदान, लगाया गया था एक दिवसीय शिविर

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान संस्थान व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कृषि विज्ञान संस्थान के बीएससी प्रथम सेमेस्टर सहित कृषि विज्ञान संस्थान के सभी यूजी एवं दसों विभागों के पीजी के अनेक विद्यार्थियों ने अपना रक्तदान में प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर आर.के.सैनी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान को महादान बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम महानगर प्रचारक झांसी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने उद्बोधन में सामाजिक कार्य से जुड़े रक्तदान शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र एवं छात्राओं को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षिक समन्वयक/ निदेशक एवं अन्य शिक्षकगणों से संपर्क स्थापित रक्त की व्यवस्था की जा सकती है। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के डॉ सुनील पांडे, कार्यक्रम के सह समन्वयक ई यशवंत द्विवेदी,  मुकुल पस्तोर जी,  ललित गुप्ता,  संकल्प तिवारी,  शिवम शर्मा, मेडिकल टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आये हुए अतिथियों एवं रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों का आभार कार्यक्रम के संयोजक के रूप में उपस्थित डॉ. हरपाल सिंह  ने किया।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ