छह विकास खंडों में 1.55 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची में इन नामों का खुलासा हुआ है। डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन कराने के लिए बीएलओ को सौंप दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर सूची का सत्यापन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कई नाम शहर और गांव दोनों जगह की सूची में शामिल हैं। सत्यापन के बाद सही तस्वीर सामने आएगी।
अलग-अलग विकास खंड में 1.55 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर इन मतदाताओं की सूची सत्यापन कराने के लिए बीएलओ को भेज दी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से सूची तैयार की है, जिसमें एक लाख 55 हजार 868 मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम दो-दो जगह हैं। कुछ वोटर ऐसे भी हैं जो शहर, कस्बा और गांव में मतदान करते आ रहे हैं। जिले में कुल नौ लाख 50 हजार 593 मतदाता हैं, जिसमें 806616 ग्रामीण इलाकों में और 1,43,977 मतदाता शहर में हैं।

साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ