Mahoba : त्योहारी सीजन में 30 फीसदी तक कारोबार बढ़ने की उम्मीद

जीएसटी में दो स्लैब हटने से अब त्योहारी सीजन में कारोबार 30 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे व्यापारियों में उत्साह है। इससे कई वस्तुओं के दामों में गिरावट आएगी। ऐसे में न सिर्फ ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा बल्कि व्यापारियों का भी व्यापार बढ़ेगा। जीएसटी में सुधार पर व्यापारियों ने अपनी राय साझा की।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की स्लैब व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। जीएसटी परिषद की बैठक में सिर्फ दो स्लैब को मंजूरी दे दी गई है। अब सिर्फ पांच और 18 प्रतिशत वाले ही स्लैब रहेंगे, शेष दो को खत्म कर दिया गया है। यह नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

जीएसटी के स्लैब में हुए इस बदलाव से व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना है कि इससे त्योहारी सीजन में व्यापार में 30 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य में गिरावट जाएगी और बाजार में रुपयोंं का फ्लो बढ़ेगा।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ